ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

राहुल से छुटकारा पाने कॉंग्रेस के अंदर ही षड्यंत्र रचा गया: सुरेन्द्र शर्मा।

शिवपुरी। कांग्रेस नेताओं ने चढ़ जा बेटा सूली पर भली करेंगे राम कहकर राहुल गाँधी को चने के झाड़ पर चढ़ा दिया।। शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने राहुल गांधी प्रकरण को को कांग्रेस की अंदरूनी कलह का परिणाम बताया है। भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि लगता तो ऐसा ही है कॉंग्रेस के अंदर कपिल सिब्बल अभिषेक मनु सिंधवी जैसे अनेक धुरंधर वकील बैठे हैं यह वही वकील हैं जिन्होंने अनेक मामलों में आधी रात को भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है पवन खेड़ा के मामले में बिजली की गति के सक्रिय हुये कांग्रेस के वकील राहुल गांधी के मामले में चींटी की चाल चले आखिर क्यों?? सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर लोग राहुल गांधी से मुक्ति पाना चाहते हैं "मैया बीमार भैया बेकार, बहिना सम्हालो अब पतवार" यह होर्डिंग कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ही तो प्रयागराज में लगाये थे। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की ज़ुबान अनेक मौको पर फिसली है और अनेक मामलों में वे कोर्ट में माफी मांगकर सजा से बचे पर इसबार किसने उन्हें चने के झाड़ पर चढ़ा कर "वीर शहीद" बनने की सलाह देकर माफी नहीं मांगने के लिये उकसाया ? सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि निश्चित ही राहुल गांधी की बचकानी हरकतों से अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंदरूनी तौर पर असहजता महसूस कर रहे थे उन सबके मन में यही था कि बाल बुद्धि राहुल गांधी का कितने मौको पर बचाव किया जाये? सुरेंद्र शर्मा ने कहा राहुल गांधी के द्वारा लंदन में दिए देश विरोधी बयान के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मजबूरी में बचाव जरूर किया पर वे भी अंदरूनी आहत थे उन्हें भी लगता था राहुल की इन हरकतों से कांग्रेस का नुकसान हो रहा है ऐसे में कॉंग्रेस की सत्ता में वापसी तो दूर उन वरिष्ठ नेताओं की राजनीति भी समाप्त होती दिख रही थी उन सब वरिष्ठ नेताओं को लगता है कि राहुल गांधी के कारण ही विपक्षी गठजोड़ नहीं हो पा रहा है अनेक बुजुर्ग कांग्रेस नेता अपनी वरिष्ठता के बावजूद गांधी परिवार के सामने मजबूरन दण्डवत हो रहे हैं। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की ऊलजुलूल हरकतों से परेशान कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अंदर ही खिचड़ी पकाकर राहुल गांधी को चने के झाड़ पर चढ़ाया गया उन्हे बुद्धि दी गई कि माफ नहीं मांगना इससे उनका कद बहुत ऊंचा हो जाएगा सलाहकार सारी परिस्थितियों से वाकिफ थे राहुल के माफी नहीं मांगने से उनकी लोकसभा सदस्यता तो जाएगी ही आगे भी वे चुनाव लड़ने अयोग्य हो जाएंगे बस फिर क्या रास्ते के कांटे को हटा कर कागजी शहीद बना दिया गया । लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस यह न भूलें कि राहुल गांधी ने केवल एक जाति का नहीं संपूर्ण पिछड़े वर्ग की जातियों का अपमान किया है ,पिछड़े वर्ग की सभी जातियां अपने अपमान का बदला कांग्रेस से आगामी चुनाव में अवश्य लेंगी और कांग्रेस की जो नैया अब तक भंवर में डोल रही थी अगले चुनावों में कांग्रेस रूपी राजनैतिक पार्टी की नाव पूरी तरह डूब जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button