ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

आज जंतर-मंतर पर जुटेंगे कार्यकर्ता, शहीदी दिवस पर केंद्र के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी आप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी शहीद दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। सभा में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को आप राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।

अभियान के संबंध में पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्षों के बाद भारत को संविधान, लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियां और न्यायपालिका मिली है। लेकिन केंद्र सरकार के व्यवहार के कारण सभी परेशान हैं।

 केंद्र सरकार चुनाव आयोग व सीबीआई-ईडी को अपने इशारे पर चला रही है। न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। देश के अंदर चुनी हुई राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button