ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

65 हजार से अधिक लोगों ने किया नई मेट्रो मे सफर

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 राष्ट्र को समर्पित की। इस दौरान मुंबईकरों ने भी मुंबई मेट्रो की लाइन 2ए और 7 पर नए परिचालन का गर्मजोशी से स्वागत किया। पहले दिन दोनों लाइनों पर 65 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा की। यात्रियों ने मेट्रों की विश्वस्तरीय सेवाओं की सराहना की। कई लोगों ने अपने नियमित बस, टैक्सी या ऑटोरिक्शा को त्यागने का फैसला किया और मेट्रो में सफर किया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम को मुंबई मेट्रो के खुलने के तीन घंटे के भीतर ही दोनों लाइनों पर यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई थी। पहले दिन मुंबई मेट्रो की दोनों लाइनों पर 65 हजार से अधिक लोगों ने सफर किया। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आठ मिनट के अंतराल के साथ सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान नए रूट्स पर 225 से अधिक सेवाओं को चलाने की योजना बनाई है।

वहीं, मार्केटिंग कंसल्टेंट प्रदीप एस मेनन ने कहा ऑटो या टैक्सी से पीक आवर्स के दौरान हर तरफ 90-125 मिनट तक लगता है। इसके अलावा खर्च भी अधिक होता है। आज मैंने एक आरामदायक यात्रा के लिए 50 रुपये खर्च कि और बोरीवली से अंधेरी का सफर 25 मिनट में तय किया।

Related Articles

Back to top button