ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना। आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत दो बुजुर्ग पति-पत्नी घायल, पांच बकरियां मरी।

मुरैना के अंबाह क्षेत्र के जयसिंह का पुरा गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिन पर बिजली गिरी वे तीनों लोग जंगल में बकरियां चरा रहे थे। जैसे ही बारिश शुरु हुई वे लोग बारिश से बचने एक झोपड़ी में घुस गए। झोपड़ी पर ही आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो बुजुर्ग दम्पत्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पहले अंबाह सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लाया गया तथा बाद में मुरैना जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। बता दें, कि जयसिंह का पुरा निवासी देवेन्द्र पुत्र रामवीर सखवार, बुजुर्ग केशव व उसकी पत्नी रामबेटी जंगल में बकरियां चरा रहे थे। अचानक तेज बारिश शुरु हो गई तो बारिश से बचने के लिए वे तीनों खेत में ही बनी झोपड़ी में जा घुसे। जब वे लोग झोपड़ी में थे, उसी दौरान आकाश में तेज बिजली चमकी और झोपड़ी पर गिर पड़ी। जिस समय झोपड़ी बिजली गिरी तो झोपड़ी में मौजूद तीनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। इसमें देवेन्द्र पुत्र रामवीर सखवार की मौके पर ही मौत हो गई तथा बुजुर्ग दम्पत्ति केशव व उनकी पत्नी रामबेटी गंभीर रुप से घायल हो गए घायल केशव ने बताया कि बिजली इतनी तेज गिरी थी कि उसकी चमक से उसकी आखों के सामने अंधेरा छा गया। बिजली से उसके पीछे के भाग में गंभीर चोट लगी है। वहीं उसकी पत्नी रामबेटी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। तीनों लोगों को पहले सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र अंबाह ले जाया गया जहां से तीनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया वहीं बुजुर्ग दम्पत्ति का इलाज जारी है। बुजुर्ग केशव ने बताया कि वह लोग बकरियां चरा रहे थे। जैसे ही बिजली गिरी उसकी सभी बकरियां मौके पर ही मर गई। उसकी सभी पांचों बकरियों की मौत होने से उसके बहुत नुकसान हुआ है तथा अब उसके सामने जीवन निर्वाह की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button