ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

मुरैना। अपराधियो के हौंसले बुलंद पुलिस का भय ख़त्म सिरफिरे आशिक ने मारी दो को गोली।

मुरैना जिले में अपराधियों में पुलिस का भय ख़त्म आय दिन कही ना कही गोलीकांड सुनने को मिलता है थाना प्रभारी नही देते सही वर्जन करते रहते हैं गुमराह ऐसा ही घटना को अंजाम एक सिरफिरे आशिक ने दिया है यहां 37 साल के युवक ने 14 साल की छात्रा से एकतरफा प्यार में उसके भाई और स्कूल टीचर को गोली मार दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है। शहर के शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक-4 की छुट्‌टी होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान आरोपी मुकेश रजक वहां पहुंचा। वह हाथ में एक झोला लिए था। उसने छात्रा का नाम लेकर जोर से कहा- मेरी प्रेमिका की बेइज्जती किसने की? इतने में स्कूल के हेडमास्टर और शिक्षक बाहर निकल कर आ गए। उससे पूछा कि क्या हुआ? इतना सुनते ही आरोपी ने झोले में से कट्‌टा निकाला। टीचर हरीचंद्र शर्मा पर गोली चला दी। गोली उनके सीनें में बाईं तरफ लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस घटना से पहले युवक स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के तुस्सीपुरा में गया और वहां पर खेल रहे छात्रा के भाई को गोली मारी। परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए। टीचर को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से टीचर को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। आरोपी एक तरफा प्यार करता है। जब इसका पता छात्रा के घरवालों को चला तो उन्होंने उसे नानी के घर भेज दिया। इससे आरोपी नाराज था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button