ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

Shireen Mirza शो ‘प्यार के सात वचन धर्मपत्नी’ के सेट पर हुई बेहोश

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस शो धर्मपत्नी के सेट पर बेहोश हो गईं और जमीन पर जा गिरी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शिरीन मिर्जा इस वक्त रेस्ट पर हैं।पिछले कुछ वक्त से एक्ट्रेस शो ‘प्यार के सात वचन धर्मपत्नी’ में नजर आ रही है। हालांकि अभी एक्ट्रेस की तबीयत पहले से ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने के लिए बोला है। एक्ट्रेस शो पर बेहोश कैसे हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पहले से ठीक है।बता दें, एक्ट्रेस हाल ही में अपने दोस्तों के साथ फुकेट में वेकेशन पर नजर आई थी।

सोशल मीडिया पर इस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। उन्होंने अपनी लेडी गैंग के साथ खूब मस्ती भी की थीं। इस दौरान एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। शेयर की गई फोटोज में एक्ट्रेस बोल्ड लुक में नजर आई थी, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया गया।शिरीन ने ये हैं मोहब्बतें’ में ‘सिम्मी’ का किरदार निभाया था और घर-घर अपनी पहचान बनाई। बता दें, एक्ट्रेस के करीब दो साल बाद पर्दे पर वापसी की है। इस शो से पहले वह ‘बहुत प्यार करते’ में नजर आई थी। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि- मुझे बहुत प्यार करते हैं शो के जरिए लगभग दो साल बाद टीवी पर वापसी करते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। पेंडेमिक, लॉकडाउन और मेरी शादी के चलते मैंने लगभग दो साल का ब्रेक ले लिया था।मैं चाहती थी कि शादी के बाद मैं अपने नए परिवार और पति को अपना समय दे सकूं, लेकिन अब दोबारा मैं छोटे परदे पर लौटते हुए बहुत ज्यादा खुश हूं।

 

Related Articles

Back to top button