ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

150 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार

जालंधर। डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपित को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने रिमांड पर लिया था, ताकि पता चल सके कि वह नशा तस्करी कब से कर रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित पहले लड़ाई झगड़े करता था, जिसके तहत उसके ऊपर अलग-अलग स्थानों में मुकद्दमे भी दर्ज हैं। इसके बाद उसके मन से डर निकला और वह गलत रास्ते पर चल पड़ा।
जल्द ही बड़े नेटवर्क का खुलासा कर सकती है पुलिस
पूछताछ में सामने आया है कि आर्थिक तंगी के कारण वह नशा तस्करी करने लगा। पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ नशा तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि वह नशे की खेप कहां से लता था। पुलिस जल्द ही इस बड़े नेटवर्क का खुलासा भी कर सकती है। जो लोग आरोपित को नशा मुहैया करवाते थे, उनकी गिरफ्तारी भी दिखा सकती है।
बीते दिन एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गांव भिडर, अमृतसर निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने राजा को मकसूदां चौक के पास से गिरफ्तार किया था।
फिलहाल इस मामले में लगातार आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि, पंजाब में बड़े पैमाने पर नशा तस्करी का कारोबार चल रहा है। जमीनी स्तर पर हालात सुधारने की बजाय और बिगड़ते ही जा रहे हैं। अब तो छोटे बच्चे भी इस धंधे में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button