ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

वन्यजीवों के प्रजनन काल समाप्त होने पर भी नहीं मिलेगी कूनों में एंट्री, 16 अक्टूबर से खुलने की संभावना

श्योपुर: वन्यजीवों के प्रजनन काल का समय 30 सितंबर को पूरा हो चुका है। दुनिया भर के लगभग सभी नेशनल पार्क 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोले जा चुके हैं, लेकिन कूनो की सैर करने का मन बना कर बैठे पर्यटकों को अभी और इंतजार करना होगा। वजह कोई भी हो, लेकिन राष्ट्रीय कूनो पालपुर अभयारण्य के अधिकारी बारिश की वजह से कूनो के रास्ते खराब होने और जलभराव होने की बात कहकर कूनो को आगामी 16 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोलने की बात कह रहे हैं।जिसके लिए उन्होंने राज्य स्तर के वन विभाग अधिकारियों से सहमति भी ली है। 16 अक्टूबर को ही चीतों को बड़े-बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। इस वजह से ऐसा भी हो सकता है कि बारिश का बहाना बनाकर कूनो के अधिकारी 16 अक्टूबर तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाना चाह रहे हो। क्योंकि, इंसानों की आवाजाही से चीतों के डिस्टर्ब होने का डर कूनों में बना हुआ है।16 अक्टूबर को भी नहीं देख पाएंगे चीते16 अक्टूबर को चीतों को बड़े बाड़े में शिफ्ट करने के बाद ही कूनों में पर्यटक जा सकेंगे। यानी 16 अक्टूबर से कूनो पर्यटकों के लिए खुलेगा जरूर, लेकिन वह नामीबिया से आए मेहमानों का दीदार नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय कूनो पालपुर अभयारण्य के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि बारिश होने की वजह से कूनो के रास्ते खराब हो गए हैं। जिनकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा।कूनो में अभी फोर व्हीलर वाली गाड़ियों की कमी है। पर्यटक अपने साथ जो गाड़ियां लेकर अंदर जाएंगे। वह इस रास्ते पर नहीं चल पाएंगी, जगह-जगह जलभराव भी हो रहा है। इससे पर्यटकों को दिक्कत हो सकती है इसे देखते हुए आगामी 16 अक्टूबर से कूनों को पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। भोपाल स्तर के अधिकारियों से भी बात हो गई है।

Related Articles

Back to top button