ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

केजरीवाल ने प्रह्लाद से की सिसोदिया की तुलना, कहा- “आज कुछ लोग खुद को भगवान मान बैठे हैं”…

दिल्ली | दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर बिना किसी का नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल से मनीष सिसोदिया की तुलना प्रह्लाद से करते हुए लिखा- आज कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर 26 फरवरी को लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर हमला बोल रहे हैं। अब शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सिसोदिया की तुलना भक्त प्रह्लाद से की है।

प्रह्लाद को न तब रोक पाए थे न अब रोक पाएंगे: केजरीवाल

ईडी द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने लिखा, हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को भगवान की राह से रोकने के कई प्रयास किए। आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं।

सेवा करने वाले को जेल में डाला

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए आगे लिखा, आज देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रहलाद को कारागार में डाल दिया। पर न प्रह्लाद को वो तब रोक पाये थे, न अब रोक पाएंगे।

ईडी ने सिसोदिया को किया गिरफ्तार

मनीष सिसोदिया को सीबीआई के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने सिसोदिया को गुरुवार को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। ईडी से पहले मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें सीबीआई की कस्टडी में भेजा गया था। सिसोदिया की सीबीआई कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

आज होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

आबकारी नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के बाद सिसोदिया ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई आज दोपहर में होनी है। वहीं, आज ही ईडी ने भी उनकी गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेशी वारंट दायर कर दिया है, जिस पर भी दोपहर में ही सुनवाई होगी।

 

Related Articles

Back to top button