ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

फसलो पर भारी पड़ सकता है मौसम का बदलता मिजाज 

भोपाल। मौसम का बदलता मिजाज फसलों की सेहत पर भारी पड़ रहा है, ओर इसने किसानो के चेहरे पर चिंता की लकीरे ला दी है। अचानक गर्मी तेज होने होने से पैदावार में कमी की आशंका है। किसानो का मानना है कि इस साल की जनवरी मे मौसम काफी सर्द रहा लेकिन फरवरी सबसे गर्म होने से फसलों का नुकसान हो सकता है, और जहां पर गेहूं की फसल लगभग तैयार है, वहॉ इसका असर देखने को मिलेगा। कृषि अधिकारियो का भी मानना है कि अधिक तापमान गेंहू की फसल के लिए अच्छा संकेत नही है, लेकिन रात मे ठंडक बनी रहने से उत्पादन में कमी की संभावना कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इस कारण राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना है। इसके असर से मध्यप्रदेश में भी बादल छा रहे हैं। वहीं एक दो दिनो मे अधिकतर शहरों में गर्मी का असर बढ़ जाएगा। हालांकि बीते दिन बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के कारण कई शहरों के दिन के तापमान में गिरावट आई है। अनुमान है कि 3 मार्च के बाद आसमान साफ होने से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मार्च के दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति बनेगी।

Related Articles

Back to top button