ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

पाटीदार नेता अल्पेश कथिरिया के आप में शामिल होने की संभावना

सूरत (गुजरात)| पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के संयोजक अल्पेश कथिरिया रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं। कथिरिया ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि रविवार को आप संयोजक केजरीवाल भावनगर जिले के गरियाधर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसी दौरान वह और उनके सहयोगी धर्मेश मालवीय आप में शामिल होंगे।

उन्होंने यह घोषणा उस दिन की है, जब केजरीवाल ने कहा है कि आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चुनाव गुजरात के लोग करेंगे।

कथिरिया पेशे से वकील हैं। उन्हें एक ‘शहरी चेहरे’ के रूप में देखा जाता है जो ‘विनम्र’ भी हैं।

वह पाटीदार समुदाय की लेउवा उप-जाति से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी सौराष्ट्र में काफी संख्या है। वह मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

आप के सूत्रों के अनुसार, पार्टी पाटीदार समुदाय पर प्रभाव डालने वाले ‘शहरी चेहरे’ की तलाश कर रही है।

पार्टी ने पहले भी नरेश पटेल से संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बनी।

सूत्रों ने कहा कि अब आप कथिरिया के साथ न केवल पाटीदारों को, बल्कि शहरी युवाओं को भी लुभाने की कोशिश करेगी।

Related Articles

Back to top button