ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

MP जल्द होगा VSJS की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी का गठन

MP विरासत संरक्षण एवं जीर्णोद्धार समिति (VSJS) की मध्यप्रदेश शाखा कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जायेगा | समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तनवीर सिंह सन्धू जानकारी देते हुए बताते हैं कि इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बहुत जल्द इसके बारे में अन्तिम निर्णय लिया जायेगा | समिति के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह आदि जल्द ही महाकाल की नगरी अवंतिका अर्थात उज्जैन का दौरा करेंगे तथा यहीं से ही मध्यप्रदेश में इस अभियान की शुरुआत करेंगे | उज्जैन निवासी धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ यहां समिति के प्रमुख प्रतिनिधि हैं | मध्यप्रदेश में ऐसी अनेकों विरासतें हैं जो देखभाल के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो चुकी हैं | रामपुर किला, सबलगढ़ किला तथा राज्य के मुरैना, रीवा सहित अनेकों स्थानों को इस अभियान के तहत चिन्हित किया गया है | गौरतलब है कि विरासत संरक्षण एवं जीर्णोद्धार समिति पूरे देश में जर्जर हो चुकी ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए कार्य कर रही है | राजस्थान में समिति द्वारा ऐसे ही अनेकों स्थानों पर साफ-सफाई तथा जीर्णोद्धार अभियान चलाये जा रहे हैं | उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात समिति की अन्य शाखाएं हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button