ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

 भाजपा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जनजागरण अभियान चलाएगी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी  बुधवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जनजागरण अभियान चलाएगी।  राजीव चौक, अक्षरघाम सहित 10 जगहों पर पार्टी की तरफ से कार्यक्रम होंगे। दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष समेत सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा अगल अलग जगहों पर लोगों को संबोधित करेंगे।
रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को लेकर  दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह शराब की दुकानों के ‘प्रसार की अनुमति देकर दिल्ली में युवाओं के भविष्य के साथ ‘खिलवाड़ करने के लिए रची गई ‘साजिश के बारे में राजधानी में जागरूकता फैलाएगी।
भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘नयी राजनीति के समर्थकों ने ऐसे कदम उठाने से भी परहेज नहीं किया, जिससे दिल्ली के युवा नशे की लत में डूब जाते।उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने का फैसला किया है, क्योंकि ‘‘हमारे लिए, यह सिर्फ भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं है बल्कि यह हमारे लिए ‘‘दिल्ली में युवाओं के भविष्य से भी जुड़ा है।

Related Articles

Back to top button