ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

 वेब सीरीज द नाइट मैनेजर की हो रही खूब चर्चा 

मुंबई । हाल ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर जब कुछ फैन्स से मिल रहे थे तो एक महिला सेल्फी लेने के बाद उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश करती नजर आई। यह देख कर खुद आदित्य भी शॉक्ड रह गए थे। इस पर अब आदित्य रॉय कपूर का रिएक्शन आया है।
आदित्य ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। यह कुछ ऐसा था जिसे मुझे उस समय सही तरीके से संभालना था। वह बहुत स्ट्रॉन्ग थी। इसे उसी तरह से देखें और इस इसलिए मुझे उन्हें हैंडल करना पड़ा। लेकिन मैं इसे समझ सकता हूं। मैं इसे उस नजर से नहीं देखता जहां मैं इसकी आलोचना करूं या इसे गलत कहूं। मैं इसे समझ सकता हूं। यह उनका अपनी फीलिंग्स इजहार करने का तरीका था। शायद वह उसी तरह से एक्सप्रेस करना चाहती थीं। उस पल बस मुझे यही लगा कि मुझे इसे संभालने की जरूरत है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस घटना की वजह से मेरी नींद उड़ गई या फिर इस बारे में ज्यादा ही सोचा।
यह घटना तब की है जब हाल ही आदित्य रॉय कपूर द नाइट मैनेजर की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। तब एक फीमेल फैन ने न सिर्फ आदित्य के ज्यादा करीब जाने की कोशिश की, बल्कि सेल्फी के बाद किस करने की गुजारिश करने लगी। वह आदित्य को पकड़कर खींचने लगी, लेकिन एक्टर ने जैसे-तैसे बिना संयम खोए उस स्थिति को संभाला। बात करें द नाइट मैनेजर की, तो इसमें आदित्य ने शान कपूर नाम का लीड रोल प्ले किया। यह इसी नाम की ब्रिटिश सीरीज का हिंदी रीमेक है। ब्रिटिश सीरीज में नाइट मैनेजर का रोल हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन ने निभाया था।
हिंदी वाले द नाइट मैनेजर को संदीप मोदी ने डायरेक्ट किया है। इसमें आदित्य और अनिल कपूर के अलावा शोभिता धुलिपाला, रवि बहल और शाश्वत चटर्जी भी नजर आए। मालूम हो कि इन दिनों वेब सीरीज द नाइट मैनेजर की खूब चर्चा हो रही है। इसमें अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोरदार परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया था। लड़कियां तो आदित्य की परफॉर्मेंस पर मर मिटी हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आदित्य भी फैन्स के इस बेशुमार प्यार से बहुत खुश हैं।

Related Articles

Back to top button