ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

महिला सिपाही को ऑफिस में बुलाकर इंस्पेक्टर ने बोला I Love You, शिकायत पर SP ने की बड़ी कार्रवाई

यूपी के बागपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस वजह से एक बार फिर पुलिस विभाग पर ही भरोसा करना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, बागपत जिले में एक इंस्पेक्टर ने एक महिला सिपाही को I Love you बोल दिया। जिस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश सीओ को दिए गए हैं।

महिला सिपाही को कहा I Love You

जानकारी के मुताबिक, बागपत जिले के एक थाने में इंस्पेक्टर ने तीन दिन पहले महिला सिपाही को देर शाम अपने कार्यालय में बुलाया। वहां उसके साथ अमर्यादित बातचीत की तो महिला सिपाही ने विरोध जताया। पीड़िता का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने विरोध करने के बाद भी महिला सिपाही को आई लव यू बोल दिया। इसको लेकर महिला सिपाही ने हंगामा कर दिया। बावजूद इसके इंस्पेक्टर साहब नहीं मानें।

एसपी ने किया सस्पेंड

खेकड़ा पुलिस स्टेशन की महिला आरक्षी ने बागपत पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में उन्होने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार त्यागी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाया। प्रकरण को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी खेकड़ा से करायी गयी।

जांच में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित हो रहे हैं। आरोपों की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निरीक्षक देवेन्द्र कुमार त्यागी को निलंबित कर दिया गया है एवं उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाई प्रारम्भ की गई है। 3 दिन पूर्व ही कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने खेकड़ा कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी को लाइन हाजिर किया था।

Related Articles

Back to top button