ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

दिल्ली के LNJP अस्पताल ने बच्ची को मृत बताकर परिजनों सौंपा, लेकिन वह निकली ज‍िंंदा

दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में रविवार को डॉक्टरों द्वारा मृत बताई गई जिंदा बच्ची की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई है। 23 सप्ताह की 490 ग्राम वजन की बच्ची को वेंटीलेटर पर रखा गया था।

डॉक्टरों के अनुसार पहले से ही उसके बचने की कोई संभावना नहीं थी। लोकनायक अस्पताल कुछ देर में बच्ची की मौत पर आधिकारिक बयान जारी करेगा। रविवार को अस्पताल में जन्म के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत बताकर डिब्बे में पैक करके स्वजनों को दे दिया था। घर जाकर डिब्बा खोलने पर बच्ची हाथ पैर हिला रही थी तो स्वजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसे भर्ती किया गया था।

जिम्मेदार मिलने पर स्टाफ पर होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि लोकनायक अस्पताल में रविवार को जिंदा नवजात बच्ची को मृत बताने के मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति आज यानी बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अस्पताल स्टाफ पर कार्रवाई होने की संभावना है। हालांकि, अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती 23 सप्ताह की नवजात की हालत स्थिर बनी हुई है।

बता दें कि मंगलवार को मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करके दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया था।

Related Articles

Back to top button