ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

2020 से एपीओ चल रही 36 वर्षीय एएनएम ने निर्वस्त्र होकर डिवाइडर पर बैठी 

जयपुर । राजधानी के वीवीआईपी और सबसे व्यस्ततम मार्ग जेएलएन रोड पर एक ऐसा वाक्या घटित हुआ जिसे देख वहां से गुजर रहे लोग भी हडबडा गए। दरअसल वर्ष 2020 से एपीओ चल रही एक 36 वर्षीय एएनएम अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए अजमेर से जयपुर आई और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने जेएलएन मार्ग पर डिवाइडर पर जाकर निवस्त्र हो गई इसके बाद महिला एएनएम इसी अवस्था में काफी देर तक डिवाइडर पर ही बैठी रही इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी और सूचना पर एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जब महिला को काबू करने का प्रयास किया तो महिला उग्र हो गई जिसे देखकर पुलिस टीम के भी हाथ—पांव फूल गए पुलिस टीम में शामिल महिला कांस्टेबलों ने बडी मुश्किल से महिला एएनएम पर काबू पाया और उसे कंबल में लपेट कर एसएमएस अस्पताल थाने लाया गया जहां बडी जद्दोजहद के बाद महिला एएनएम को कपडे पहनाए गए. पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एएनएम को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।  थानाधिकारी नवरत्न धोलिया ने बताया की महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है महिला एएनएम ने पुलिस को बताया की वह अजमेर की रहने वाली है और ब्यावर के एक अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थी वर्ष 2020 में उसे एपीओ कर दिया गया और तब से लेकर आज तक उसे बहाल नहीं किया गया है इस बाबत वह ब्यावर में कई बार आला अधिकारियों और विभाग के संबंधित अधिकारियों से मिल चुकी है, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई आज तक एक बार भी उसका पक्ष नहीं सुना गया जिसे लेकर वह काफी तनाव में चल रही है. जिसके चलते उसने जयपुर आकर सरेराह निवस्त्र हो अपना विरोध जताया।

Related Articles

Back to top button