ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

जानें सुबह चावल खाने की आदत हेल्दी है या नहीं

बहुत से लोग अपने दिन के पहले मील को हेवी रखने में विश्वास करते हैं। यही वजह है कि वो सुबह सुबह चावल खाते हैं। पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में खासकर यह देखने को मिलता है। वहीं जापान जैसे कुछ देशों में भी, सुबह के भोजन में चावल हमेशा शामिल होता है। यह घंटों तक उनका पेटा भरा हुआ रखता है और उन्हें उर्जावान रखता है। हालांकि, बहुत सारे लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या सुबह चावल खाना वास्तव में एक अच्छी आदत है ? चलिए जानते हैं।

चावल एनर्जी का पावरहाउस है

बहुत सारे लोगों में देखा जाता है कि अगर उन्हें खाने में चावल ना मिले तो उन्हें लगता है कि ठीक से खाना नहीं खाया।वहीं कुछ लोग इसके विपरीत हर दिन चावल खाने से परहेज करते हैं।हालांकि, जानकार कहते हैं कि रोजाना चावल खाने से डरने की जरूरत नहीं है। इसमें ढेर सारा कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए यह एनर्जी का पावरहाउस है।मटर, बीन्स, गाजर, पालक और कद्दू जैसी सब्जियों के साथ खाने पर चावल एक पौष्टिक व्यंजन है। किसी भी रंग के चावल में पोषक तत्व होते हैं और इसमें काफी मात्रा में फोलेट होते हैं।

चावल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

आपके दैनिक कार्बोहाइड्रेट का अधिकांश सेवन दिन में पहले ही कर लेना चाहिए। यह वह समय होता है जब आपका शरीर अधिक सक्रिय होता है और अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। जो लोग अपने वजन को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं या जिन्हें मधुमेह है, उनके लिए सुबह चावल खाने से ब्लड शुगर में वृद्धि को रोकने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसे कम मात्रा में और संतुलित भोजन के हिस्से के रूप में खाना चाहिए, तभी चावल पौष्टिक आहार के रूप में कारगर हो सकता है। रात के लिए, रात के खाने में चावल खाना छोड़ देना सबसे अच्छा है, ताकि सोने से पहले भारी महसूस ना हो।

 

Related Articles

Back to top button