ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

टीएमसी मेघालय में यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रही है कि भाजपा सत्ता में आ जाए

शिलांग । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि  टीएमसी मेघालय में यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रही है कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा सत्ता में आ जाए। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) कक्षा में धौंस जमाने वाले उस छात्र की तरह हैं, जिसे लगता है कि वह सब जानता है और सब समझता है और इसीलिए वह किसी का सम्मान नहीं करता। हमें उनसे मिलकर लड़ना होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को मेघालय की भाषा, संस्कृति और इतिहास को नष्ट नहीं करने देगी। गांधी ने इस मौके पर मेघालय की पारंपरिक जैकेट पहन रखी थी। उन्होंने जैकेट का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने आपकी संस्कृति एवं परंपरा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इसे पहना है। उन्होंने कहा ‘‘ लेकिन जैसा कि प्रधानमंत्री करते हैं, अगर मैं यहां आकर इस जैकेट को पहनकर आपके धर्म, संस्कृति, इतिहास और भाषा पर हमला करूं, तो यह आपका अपमान होगा।
गांधी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ‘‘पश्चिम बंगाल में हिंसा और घोटालों की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘आप, तृणमूल का– पश्चिम बंगाल में हिंसा एवं घोटालों का इतिहास जानते हैं। आप उनकी परंपरा से वाकिफ हैं। उन्होंने गोवा (चुनाव) में बड़ी रकम खर्च की और उनका मकसद भाजपा की मदद करना था। मेघालय में भी उनका यही विचार है। तृणमूल का मेघालय में यह सुनिश्चित करने का विचार है कि भाजपा मजबूत होकर सत्ता में आए।

Related Articles

Back to top button