ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

TMC ने कांग्रेस पर लगाया ‘एकला चलो रे’ नीति अपनाने का आरोप…

नई दिल्ली : 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बाहर करना चाहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से विपक्षी एकता के नारे बुलंद होने लगे हैं। इसकी बानगी हाल ही में तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव की खम्मम में हुई मेगा रैली में दिखाई दी। रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक शामिल हुए। इस रैली के जरिए देश को विपक्षी एकता और भाजपा को बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई। हालांकि, चुनाव से पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के रुख ने विपक्षी एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केसीआर की रैली में शामिल हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कांग्रेस 2024 चुनाव से पहले अकेले चलने की राह पर है। उन्होंने कहा, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के बीच एक समन्वय टीम और अन्य राज्यों में एक संयुक्त कार्यक्रम की पहल की थी। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल, ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के बीच एकजुटता के लिए समन्वय टीम बनाने की पहल की है। इसके अलावा उन्होंने खास तौर पर भाजपा शासित राज्यों में विपक्षी दलों की संयुक्त रैली आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा है।

Related Articles

Back to top button