ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

घर के बाहर खेल रही एक साल की मासूम का किया अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के नालासोपारा इलाके के पडखलपाड़ा से एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही एक साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। लेकिन पालघर जिले की अछोले पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा गार्ड को बिहार में उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुंबई, एएनआई। मुंबई के नालासोपारा इलाके के पडखलपाड़ा से एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही एक साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। लेकिन पालघर जिले की अछोले पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा गार्ड को बिहार में उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की को सही सलामत बचा लिया गया और परिवार को सौंप दिया गया।

घर के बाह खेल रही थी बच्ची, तब ही किया अपहरण

पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना 15 फरवरी को नालासोपारा क्षेत्र के पडखलपाड़ा के अचोले डोंगरी में हुई थी। जब वह बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी सुमेंद्रकुमार सुकलदास मंडल ने उसका अपहरण कर लिया थ। परिजनों के लाख ढूंढने पर भी बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

बच्ची के माता-पिता को पहले से जानता था आरोपी

पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला मामले में दर्ज किया। जिसके बाद उन्होंने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की, जिसमें सुरक्षा गार्ड लड़की को ले जाते हुए दिखा। एक अधिकारी ने बताया कि हमने मामले में लीड के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज स्कैन किए थे। आरोपी नालासोपारा (पूर्व) में एक हाउसिंग सोसाइटी में सात से आठ साल तक काम करता था और बच्चे के माता-पिता को जानता था। पुलिस ने बताया कि हमने आरोपी और पीड़िता की तस्वीरों की प्रतियां बनाईं और उन्हें सभी पुलिस थानों को भेज दिया था।

100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, पुलिस कमिश्नर (मधुकर पांडे) ने एमबीवीवी पुलिस को जल्द से जल्द लड़की की सुरक्षित वापसी का सख्त आदेश दिया। अतिरिक्त कमिश्नर के मार्गदर्शन में कई जांच टीमों ने मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की अपराध शाखा की मदद से इस मामले के संबंध में 100 से अधिक स्थानों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई थी।

भागलपुर जिले के तिलक माजी से गिरफ्तार किया गया आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह पता चला कि आरोपी बच्ची को अगवा कर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जा रहा था। वह हर बार ट्रेन बदल रहा था जिससे पुलिस उसे न पकड़ सके। हालांकि लोकेशन ट्रेस कर यह पता चला की आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के तिलक माजी के पास गया था। अंततः पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने यह भी बताया है कि अपहरण के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और आगे की जांच चल रही है।

 

Related Articles

Back to top button