ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया जवाब; सिप्पी मर्डर केस में कल्याणी आरोपी | Advocate Sippy Sidhu murder case latest news CBI court Chandigarh

चंडीगढ़:एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में चंडीगढ़ CBI ने आरोपी हाईकोर्ट जज की बेटी कल्याणी सिंह को सिप्पी से जुड़ी निजी जानकारी देने से इंकार किया है। मामले में कल्याणी ने चंडीगढ़ CBI कोर्ट में अर्जी दायर कर कहा था कि चार्जशीट में कई डॉक्युमेंट और इलेक्ट्रानिक एविडेंस नहीं हैं। वह प्रदान किए जाएं। CBI ने कोर्ट में जवाब पेश करते हुए कहा कि आरोपी कल्याणी को संबंधित एक्सट्रेक्ट डेटा मुहैया करवाया जा चुका है। वहीं कई चीजें CBI के मालखाने में सील पड़ी हुई हैं। कहा गया है कि कुछ डेटा मृतक की निजी जिंदगी से जुड़ा है जो इस केस से संबंधित नहीं है।कल्याणी ने CBI कोर्ट में FBI द्वारा प्रदान किए गए पूरे डेटा के भी दिए जाने का मांग की थी जो सिप्पी के एप्पल के मोबाइल फोन से जुड़ा था। FBI ने 51.6 GB का डेटा एक्सट्रेक्ट किया था। इसके अलावा कल्याणी ने वर्ष 2015 और 2016 के बीच सिप्पी के मोबाइल की पूरी कॉल डिटेल्स, लोकेशंस, उससे जुड़े नंबरों की लोकेशंस, डिटेल्स और उनके बीच हुई चैट से जुड़ी जानकारी मांगी थी।सिप्पी सिद्धू की 4 गोलियां मार हत्या की गई थी।4 गोलियां मार की थी हत्याबता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के एक पार्क में 20 सितंबर 2015 को मोहाली फेज 3 बी2 निवासी एडवोकेट एवं राष्ट्रीय शूटर सुखमनप्रीत सिंह(36) की 4 गोलियां मार हत्या की दी गई थी। इस हत्याकांड में CBI ने हाईकोर्ट जज की बेटी कल्याणी सिंह को केस से जुड़ा प्राइवेट डेटा देने से इंकार किया है।CBI ने यह वजह बताईसिप्पी की कल्याणी से शादी होनी थी, लेकिन उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। CBI के मुताबिक, सिप्पी ने कल्याणी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की थीं। इससे कल्याणी की काफी बदनामी हुई। इसका बदला लेने के लिए उसने प्लानिंग करके सिप्पी की हत्या की। हालांकि कल्याणी ने आरोपों से इंकार किया। कल्याणी हत्या वाली रात सेक्टर 10 में अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक पार्टी में थी। CBI का कहना है कि वह पार्टी से निकली और सिप्पी की हत्या कर वापस चली गई।सिप्पी की मां और भाई इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।CBI मामले में दिसंबर 2020 में CBI कोर्ट चंडीगढ़ में अनट्रेस रिपोर्ट दायर की थी। हालांकि उसने जांच जारी रखने की मांग की थी, जिसे स्वीकार किया गया। इसके बाद जांच के दौरान कथित रूप से नए सबूत मिले और कल्याणी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई थी। मामला काफी हाई प्रोफाइल होने के चलते चर्चा में रहा है। मोहाली फेज 3बी 2 निवासी सिप्पी के दादा भी हाईकोर्ट में जज थे और पिता एडिशनल एडवोकेट जनरल थे। कल्याणी और उनका परिवार पुराना जानकार था।

Related Articles

Back to top button