ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

Akshay Kumar को रोते देख Salman Khan भी हुए भावुक, शेयर किया स्पेशल मैसेज

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को वैसे तो उनके दबंग अंदाज के लिए जाना जाता है लेकिन आज वह भी इमोशनल हो गए हैं  दरअसल सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं। अब सलमान खान ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी से इसे साझा किया है और अक्की के लिए दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

अक्षय को रोता देख इमोशनल हुए भाईजान
सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी से अक्षय का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “मैंने अभी कुछ ऐसा देखा जो मैंने सोचा कि मुझे भी इसे साझा करना चाहिए, गॉड ब्लेस यू अक्की (भगवान आपको आशीर्वाद दे अक्षय कुमार), वास्तव में अमेजिंग, यह देखकर बहुत अच्छा लगा, फिट रहें, काम करते रहें। ईश्वर हमेशा आपके साथ रहे भाई।”

अक्षय ने दिया प्यारा सा जवाब
सलमान के वीडियो शेयर करने के बाद अक्षय ने भी उन्हें जवाब दिया. एक्टर ने सलमान को जवाब देते हुए पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिर से शेयर किया और लिखा, ” आपके संदेश से बहुत अच्छा लगा @beingsalmankhan..बहुत अच्छा लगा (मुझे बहुत अच्छा लगा) भगवान आपको भी आशीर्वाद दें…शाइन ऑन (हग इमोजी)…”

बहन का मैसेज सुन अक्षय की आंखों से आए आसूं
बात करें इस वीडियो कि तो यह रक्षाबंधन के समय का है जिसमें अक्षय अपनी बहन का एक ऑडियो मैसेज सुनने के बाद भावुक होते नजर आ रहे हैं। शायद इसलिए भी सलमान ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा क्योंकि अक्षय अपनी बहन से इतने जुड़े हुए हैं। वीडियो में अक्षय की बहन को कहते सुना जा सकता है कि ‘मुझे किसी से बात करते हुए याद आया कि राखी का त्योहार 11 अगस्त को है आप अच्छे और बुरे, हर समय मेरे साथ खड़े रहे। एक पिता होने से और एक भाई से दोस्त तक…तुमने मेरे लिए हर भूमिका निभाई, हर चीज के लिए धन्यवाद’।

 

Related Articles

Back to top button