ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर से ग्वालियर आ रही बस का म्याना गुना शिवपुरी मार्ग पर एक्सीडेंट 2 की मौत कई घायल।

गुना जिले के म्याना इलाके में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए। नेशनल हाईवे पर सवारी उतार रही बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बस इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। टक्कर में बस का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में सीहोर निवासी एक महिला और गुना के केदारनाथ निवासी एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए है, जिसे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। म्याना थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना सुबह लगभग 5:15 बजे के आस-पास की है। राइन स्टार ट्रेवल्स शिवपुरी की बस मंगलवार रात इंदौर से ग्वालियर के लिए निकली थी। बस सुबह 5:15 बजे के आसपास म्याना पहुंची। यहां वह सवारी उतार रही थी। म्याना इलाके के केदारनाथ के पास कालापानी के रहने वाले उदय सिंह (28) को यहां उतरना था। वह बस से उतर ही रहे थे कि इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। ट्रक बस के ड्राइवर साइड वाले पीछे के हिस्से में टकराई। इससे पीछे की सीटों पर सो रहे लोग सीट से गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान सीहोर जिले की रहने वाली गायत्री बाई के रूप में हुई है। वहीं इलाज के दौरान गुना के युवक उदय सिंह ने भी दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए है, जिसे इलाज के लिए भोपाल रैफर कर दिया गया है। डिग्गी से समान उतार रहे युवक की मौत उदय सिंह बस से उतरने के बाद डिग्गी से अपना सामान निकालने के लिए पीछे गए थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। बस मे ज्यादा नुकसान पीछे बैठे यात्रियों को हुआ है। जो घायल हैं, वह भी बस के पिछले हिस्से में ही बैठे हुए थे। बस के कंडक्टर भी इस हादसे में घायल हुए हैं। वह गुना से सोने के लिए चले गए थे। उन्होंने बताया कि अचानक जोरदार झटका लगा। उनके हाथ-पैर सुन्न पड़ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button