ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जैतहरी में गोधन के समीप जंगल में मिला लापता युवक का शव

अनूपपुरजैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोधन के समीप जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है जिसके आंख के ऊपर चोट के निशान मिले हैं। युवक का शव घर के सदस्य खोजबीन के दौरान देखे थे। मृतक का नाम गुड्डू प्रसाद पिता बाबूलाल भैना 28 वर्ष निवासी ग्राम गोधन है। शव मिलने के बाद जैतहरी पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी रात घर नहीं आया

थाना प्रभारी प्रकाश कौल ने बताया कि गुड्डू बुधवार रात बिना खाना खाए पीए और किसी को बाहर कहां जा रहा है, जानकारी दिए निकल गया था। पूरी रात घर नहीं आया। इसी तरह गुरुवार को भी पूरे दिन घर के सदस्य और पास पड़ोस के लोग पता तलाश करते रहे पर कोई जानकारी नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह ग्राम गोधन से लगे रामघाट स्थित अमिलिहा जंगल के सागौन की नर्सरी में ढूंढने के दौरान गुड्डू का शव संदिग्ध हालत में झाड़ियां के बीच पड़ा मिला।

गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर है

थाना प्रभारी बोले- यह घटनास्थल मृतक के गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बाईं आंख के ऊपर चोट के निशान मिले हैं और मुंह से झाग भी निकला हुआ था। दोपहर को जैतहरी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल की। घटनास्थल के आसपास सुराग ढूंढने के लिए डाग स्क्वाड बुलाकर मदद भी ली गई लेकिन कोई ठोस सफलता नहीं मिली।

घटना वाले दिन मोबाइल छोड़कर आ गया था

पुलिस के अनुसार युवक की हत्या हुई है। बताया गया मृतक के मोबाइल भी रखता है लेकिन घटना रोज वह घर पर ही मोबाइल छोड़कर आ गया था। अनुमान लगाया गया कि गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ नर्सरी तक पहुंचा और किसी भी बात को लेकर झगड़ा विवाद के बाद मामला हत्या तक पहुंच गया। मुंह से झाग निकलने पर जहरीले दवा के सेवन को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button