ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
छत्तीसगढ़

बालोद में दो तेज रफ़्तार बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 4 लोग घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के चलते हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभी घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। मामला महामाया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर के भानुप्रतापपुर निवासी संदीप (17) पुत्र राम कुमार नलकसा से मड़ई देखकर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गांव लौट रहे थे। अभी वे ग्राम बम्हनी के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और संदीप व दूसरी बाइक का चालक कोपेडदा निवासी संतराम (32) पुत्र अनकालूराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे के समय दोनों बाइक पर छह लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को हादसे की शिकार दूसरी बाइक से शादी के निमंत्रण कार्ड मिले हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार कार्ड बांटने जा रहे थे या लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button