ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

तीन महिला तस्कर 351 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके से तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 351 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान रूबी (26) निवासी जेजे कॉलोनी, द्वारका, गीता (59) निवासी नजफगढ़ के रूप में हुई है। वहीं एक आरोपित मोनिका (40) उत्तम नगर की रहने वाली है।पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन के अनुसार, 7 फरवरी को एक महिला रूबी द्वारा अवैध हेरोइन नशीली दवाओं की बिक्री के बारे में एक इनपुट प्राप्त हुआ था।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर पहुंचकर महिला को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग की पॉलिथीन बरामद की गई, जिसमें हल्के लाल रंग का पदार्थ मिला हुआ था, जिसकी फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई।पूछताछ में रूबी ने खुलासा किया कि उसने बरामद हेरोइन ड्रग गीता से खरीदी थी। डीसीपी ने कहा, “रूबी की निशानदेही पर पुलिस की एक टीम ने छापा मारा और नजफगढ़ इलाके से गीता को गिरफ्तार कर लिया।” गीता के कब्जे से कुल 31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अधिकारी ने कहा, पुलिस ने उसके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button