ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

 कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठिए को सेना के जवानों ने किया ढेर

जम्मू । सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा के अंतर्गत एलओसी के साथ सटे सैदपोरा इलाके में सेना के जवानों ने घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ की कोशिश करने वाला आतंकी मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा घुसपैठ करने वाले एक समूह को रोकने के तुरंत बाद बुधवार रात कुपवाड़ा के सैदपोरा अग्रिम क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के एक समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों के हाथ कामयाबी लगी और आतंकी मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि पिछली रात के दौरान कुपवाड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सैदपोरा फॉरवर्ड एरिया में घुसपैठ करने वाले एक समूह को रोका। संयुक्त टीम ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है।
मीडिया को कश्मीर जोन के एक पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने कुपवाड़ा पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अब भी जारी है और आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आंतरिक इलाकों में आतंकवादी विरोधी अभियान में काफी तेजी ला दी है, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button