ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने लोकप्रिय जननेता बिसाहू दास महंत और लोक नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय स्वर्गीय बिसाहू दास महंत और लोक नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उनके चित्रों में माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। बघेल ने कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त के सपनों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

       मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी दाऊ जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘ को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नाचा को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने का माध्यम बनाया।बघेल ने कहा कि दाऊ जी ने लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों में नाचा कला को पुनर्स्थापित करने वाले लोक कलाकार दाऊ दुलार सिंह मंदराजी का व्यक्तित्व अगली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी दोनों विभूतियों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button