ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

बांदा। उत्तर प्रदेश में ओवरटेक करने के चक्कर में पलटीं स्कार्पियो और बोलेरो, हादसे में 5 की मौत ।

बांदा में बड़ा हादसा हो गया. इसमें बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार बोलेरो की स्कार्पियो से टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा सुबह करीब 4.20 मिनट पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगनी के पास का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. वहीं मृतकों के शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक निमाईच से बारात राजापुर आई थी. यहां से गुरुवार की सुबह स्कार्पियो और बोलेरो में सवार होकर बाराती वापस अपने गांव निवाईच लौट रहे थे. इन दोनों वाहनों में कुल 11 लोग सवार थे. पुलिस के मुताबिक इनमें से ज्यादातर लोग शराब के नशे में धुत थे. इनकी गाड़ियों में से भी शराब की खाली और भरी हुई बोतलें बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों के ड्राइवर नशे में तो थे ही, सड़क पर आगे निकलने की होड़ में रेस लगाने लगे. इसी दौरान मिरगहनी के पास एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों में फंसे सभी 11 लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि बाकी के छह लोगों की सांसे चल रही थी. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि तिंदवारी पपरेंदा मार्ग सिंगल रोड है. इस रोड पर ओवरटेकिंग के दौरान दोनों गाड़ियों की स्पीड बहुत ज्यादा थी. ऐसे हालात में दोनों ही गाड़ियां अनियंत्रित हो गई थी. ऐसे हालात में इनके ड्राइवर नशे में होने की वजह से संभाल नहीं पाए और दोनों गाड़ियां पूरी स्पीड में पेड़ से टकरा गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button