ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

इलियाना डिक्रूज ने पहली बार फ्लॉन्ट शेयर किया अपना बेबी बंप

मॉम टू बी इलियाना डिक्रूज ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। उन्होंने बुधवार की रात को एक इंस्टा स्टोरी शेयर की, जिसमें अपने पेट के साथ काफी सुकून के पल बिताती नजर आईं। इलियाना के इस वीडियो में फैंस को पहली बार उनका बेबी बंप नजर आया।

मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज

एक्ट्रेस को कॉफी मग के साथ देखा जा सकता है, वो बेड पर आराम फरमा रही है और वीडियो में अपने पेट को भी दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेबी बंप की भी झलक दिखाई। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लाइफ लेटली’। इलियाना ने सोते हुए अपने डॉगी की एक तस्वीर भी साझा की और इसे कैप्शन दिया “जाहिरा तौर पर यह आरामदायक है?

फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इसके साथ ही इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग को लेकर भी इंस्टा स्टोरीज शेयर करती रहती हैं। एक इंस्टा स्टोरी पर इलियाना ने अपनी बहन के बनाए गए ब्लैक फॉरेस्ट केक की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। स्वादिष्ट केक की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “प्रेगी पर्क्स। खासकर इसलिए क्योंकि आपकी बहन अब तक का सबसे अच्छा ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाती है।”

फैंस को दिखाई झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ये बता कर चौंका दिया कि वो मां बनने वाली है। इलियाना ने एक बड़ी घोषणा की कि वह अब अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इलियाना ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “कमिंग सून। मैं तुमसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मेरी नन्ही जान।” हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया।

पार्टनर का नाम नहीं किया डिस्क्लोज

बता दें कि इलियाना शुरू से ही अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना ही पसंद करती हैं। इससे पहले कहा गया था कि इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। मालदीव में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखे जाने के बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहें सामने आईं थीं।

 

Related Articles

Back to top button