ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
दिल्ली NCR

दिल्ली NCR में सर्द हवा, गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन…

नई दिल्ली : पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवा से दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सर्द हवा से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। मंगलवार को भी तेज हवा चलने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से तापमान में बढ़त दर्ज होनी शुरू होगी। बुधवार तक दिल्ली में 35 किमी की गति तक तेज हवा चलने का अनुमान है।

18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 15 फरवरी तक 14 डिग्री तक आने की उम्मीद है। हालांकि, 16 से न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होगी। विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button