ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

कैलाश खेर से 11 साल छोटी है उनकी पत्नी शीतल ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीतने वाले कैलाश खेर के हर गाने काफी पसंद किए जाते हैं। उनके गानों को आज भी लोगों का उतना ही प्यार मिलता है, जितना रिलीज के समय मिला था। कैलाश ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज ने लोगों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ी है। कैलाश को बचपन से ही गाने का काफी शौक था, जिसके चलते उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया था। कैलाश खेर ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा गुपचुप ही रखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। उनकी लव लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

कैलाश खेर की पत्नी कौन है?

आज हम आपको कैलाश खेर की पत्नी शीतल और उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। कैलाश और शीतल की भले ही अरेंज मैरिज है, लेकिन दोनों पहले से ही एक-दूसरे के साथ इश्क में थे। मुंबई में जन्मी शीतल पेशे से एक स्तंभकार हैं।

वे मानवाधिकार और सामाजिक मुद्दों जैसे मसलों पर लेख लिखती हैं। साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी की सहायक भी रही हैं। शीतल काफी आत्मविश्वासी और मुखर हैं। शीतल और अपनी प्रेम कहानी का खुलासा कैलाश खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि कुछ दोस्तों ने उनकी और शीतल की मुलाकात कराई थी।

कैलाश से 11 साल छोटी हैं शीतल

बता दें कि कैलाश और उनकी पत्नी शीतल में 11 साल का अंतर है। सिंगर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था ‘मैं और शीतल एकदम अलग दुनिया के प्राणी हैं। मैं गरीब, शर्मिला और संकोची शख्स हूं, जबकि शीतल काफी आत्मविश्वासी और माॅडर्न हैं। जब हम दोनों की मुलाकात हुई तो मैं धरती पर और वो आसमान पर थीं।

इसके बावजूद हम एक-दूसरे के तरफ खींचे चले आए। हम दोनों के बीच सिर्फ एक ही चीज कॉमन है, वह संगीत है। संगीत की वजह से ही हम दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए। शीतल ने मुझे एडेल, कोल्डप्ले और मेलोडी गार्डन पर घुमाया।’ कैलाश और शीतल की अरेंज मैरिज थी। लेकिन दोनों की शादी की जिम्मेदारी उनके दोस्तों ने उठाई थी।

Related Articles

Back to top button