ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भोपाल। हाईकमान ने चेताया कमलनाथ का विरोध ना करें सोच समझकर ही बयान दें।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, कमलनाथ जीतेंगे या नहीं यह तो टिकट वितरण के बाद ही पता चलेगा परंतु फिलहाल कांग्रेस पार्टी में कमलनाथ का जलवा दिखाई देने लगा है। कमलनाथ कैंप के लोगों का कहना है कि साहब के खिलाफ बयान देने वाले नेताओं से हाईकमान नाराज हैं और सब को कह दिया गया है कि सोच समझकर ही बयान जारी करें। अरुण, अजय और पटवारी के बयान से कितने तनाव में थे कमलनाथ पिछले दिनों अरुण यादव ने बयान दिया कि कांग्रेस पार्टी में सीएम कैंडिडेट घोषित करने की परंपरा नहीं है। फिर अजय सिंह राहुल ने भी बयान दिया। जीतू पटवारी ने भी कमलनाथ के बारे में कुछ ऐसा ही बयान दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण बनी की कमलनाथ को खुद करना पड़ा, वह मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते। इसी तनाव के दौरान कमलनाथ के मुंह से यह भी निकल गया कि वह छिंदवाड़ा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। मध्यप्रदेश में कमलनाथ ही कांग्रेस का चेहरा होंगे, पार्टी घोषित करेगी एक अनुभवी व्यक्ति हमेशा आने वाले खतरे को भांप लेता है और उसके आने से पहले ही सभी जरूरी इंतजाम करता है। खबर आ रही है कि कमलनाथ ने भी ऐसा ही किया है। ना केवल हाईकमान की तरफ से बयान बाजी करने वाले सभी नेताओं को चुप रहने की संदेश भेज दिए गए हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित किया गया है कि, 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, कमलनाथ को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा घोषित करेंगे। ताकि भविष्य में कोई अरुण, अजय और पटवारी कमलनाथ को डिस्टर्ब ना कर पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button