ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

इन चार राज्यों में हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, कानून मंत्री ने दी जानकारी

नई दिल्ली : चार राज्यों की हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात हाईकोर्ट की जज सोनिया गिरिधर गोकनी को इसी उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे अरविंद कुमार की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में होने के बाद शुक्रवार को ही उन्हें कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था।

इसके अलावा राजस्थान हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता को गुवाहाटी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। ओडिशा हाईकोर्ट के जज जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। वहीं, गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button