ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

मुरैना भागवत कथा में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

(एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार) मुरेना - नगर मुरेना के राधिका पैलैस में प्रतिष्ठित महेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित आज चतुर्थ दिवस के दिन परम् पूज्य गो. 108 श्री गोवर्धनेश जी महाराज (श्री दर्शन कुमार जी) ने कथा सुनाई श्रीमदभागवत् कथा अंतर्गत कपिल मुनि के आख्यान में आपने सांख्य शास्त्र का अर्थ बताया कि भगवान हम से हमारा सर्वस्व समर्पण चाहते हैं , और इसका अक्षरशः पालन करना चाहिए। आसमान से गिरा हुआ जल नदी नालों में होकर समुद्र में चला जाता है । उसी प्रकार श्री ठाकुर जी को जब हम श्री ठाकुर जी को प्रणाम करते हैं तो वह सभी देवों को प्राप्त हो जाता है। ध्रुव चरित्रांतर्गत आपने बताया कि प्रभु भी चाहते थे। कि ध्रुव जी राजा बनें । राजा जब धर्मनिष्ठ होता है तो प्रजा सुखी होती है। इसलिए कहा गया है । कि राजनीति पर धर्म पर नियंत्रण होना चाहिए। धर्म में राजनीति नहीं होना चाहिए। श्री यमुना जी का आश्रय लेने पर ध्रुव जी को मात्र छः माह में ही ध्रुव जी पर कृपा हुई। ऐसी श्री यमुना जी परम् दयालु हैं भगवान नरसिंह अवतार, वामन अवतार एवं श्री राम जन्म का बहुत ही सुंदर चित्रण किया है, कथा अंतर्गत श्री कृष्ण जन्म का बड़ा सुन्दर वर्णन आप श्री के द्वारा किया गया है। और ऐसा लग रहा था। मानो श्री कृष्ण का जन्म आज ही हुआ है। एवं नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की के घोस के साथ भक्त जन झूम झूम कर नृत्य करने लगे वक्ता श्री बल्भाचार्य जी के वंशज गो.श्री दर्शन कुमार जी महाराज ने कथा के वृतांत का श्रवण कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button