ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

कॉलेज छात्र का प्रेमिका के साथ नग्न वीडियो दिखाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के विलेपार्ले में एक कॉलेज के छात्र का अपनी प्रेमिका के साथ नग्न वीडिओ दिखाकर उससे पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की गयी. इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वॉड ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विलेपार्ले के रहने वाले  शिकायतकर्ता एक कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई कर रहा है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को आठ महीने पहले उससे मिलवाया गया था। दूसरा आरोपी दो साल पहले शिकायतकर्ता के संपर्क में आया था। दो हफ्ते पहले गिरफ्तार आरोपी शिकायतकर्ता से अंधेरी के बैंक रोड इलाके में मिला था। उस समय उसने शिकायतकर्ता को अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो दिखाया। इसमें शिकायतकर्ता और उसकी प्रेमिका नग्न अवस्था में थे। शिकायतकर्ता को एक होटल में फिल्माया गया था। इस पर शिकायतकर्ता रोने लगा। उसने आरोपी से मोबाइल से फुटेज निकालने को कहा। लेकिन उसने मना करते हुए शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। दूसरा आरोपी शिकायतकर्ता के कमरे में मोबाइल चार्ज करने आया था। शिकायत में कहा गया है कि उस समय उसने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर शिकायतकर्ता का वीडियो बना लिया था। इस पूरी घटना से आहत शिकायतकर्ता ने शुरुआत में ढाई लाख रुपये देने की पेशकश की थी। लेकिन आरोपी ने उसे धमकी दी तो वह पांच लाख रुपये देने को तैयार हो गया। इस दौरान गिरफ्तार आरोपी ने शिकायतकर्ता को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इससे शिकायतकर्ता युवक तनाव में था। आरोपी ने बार-बार शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और पांच लाख रुपये की मांग की। डरे सहमे शिकायतकर्ता ने आख़िरकार क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वॉड में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button