ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

गुरु और संत के क्रोध से कभी किसी का नुक़सान नहीं होता

भगवान,गुरु संत के क्रोध से कभी भी किसी को हानि नहीं हो सकती। उनका क्रोध मनुष्य को सही रास्ते पर लाने के लिए होता है। उनका मकसद नुकसान पहुंचाना नहीं होता है। भगवान, गुरु, संत के क्रोध वास्तव में तात्कालिक और व्यावहारिक होते हैं जो मनुष्य को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। हृदय में उनके कभी क्रोध या कटुता नहीं होती, क्रोध करते समय भी उनके हृदय में अपने शिष्य के लिए काफी पीड़ा होती है, लेकिन यदि वे ऐसा नहीं करें तो मनुष्य राह से भटक जाएगा। साधु लोगों को भी साधुलता लाने के लिए कठोर होना ही पड़ा है। कठोरता हृदय में नहीं होती, केवल व्यवहार में होती है। भरत और लक्ष्मण का प्रेम पूर्णत: विरोधाभासी है। लक्ष्मण का प्रेम दिखाई देता है परंतु भरत का प्रेम दिखाई नहीं देता। क्रिया देखकर जो प्रेम होता है उससे वास्तविक प्रेम की पहचान नहीं हो पाती। विरोध में खड़ा व्यक्ति भी प्रेमी होता है लेकिन उसका प्रेम समर्पण वाला कहलाता है और यही भरत जी का भगवान राम के प्रति प्रेम हैं। जिसमें दिखावा नहीं केवल समर्पण और आज्ञा मानने वाला है। संसार से बैराग्य और भगवान से अनुराग तभी संभव है जब मनुष्य अपने अंदर की वृत्तियों पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लें। व्यवहार जगत में रहते हुए भी उसके अंदर हमेशा केवल भगवान के प्रति अनुरक्ती होनी चाहिए तभी वह संसार के प्रेम बंधन से निकलकर भगवान के चरणों में सकता है और अंदर की इन वृत्तियों पर तभी विजय प्राप्त की जा सकती है जब भगवान की कृपा होती है। वशिष्ठ और विश्वामित्र भगवान राम के दो गुरु थे लेकिन दोनों गुरुओं में आपस में होड़ थी। जबकि भरत में सारा सामर्थ्य होने के बावजूद भी उनके मन में किसी भी प्रकार की कोई इच्छा नहीं थी और ना ही किसी वासना की वृत्ति में उनका लगाव था इसलिए उन्होंने केवल एक जन्म नहीं अनेक जन्मों के लिए केवल एक ही इच्छा रखी और वह थी भगवान श्रीराम के चरणों की रति। इसलिए भरत जी गुरुओं से भी ऊपर उठकर हैं। संसार का ऐश्वर्य हमेशा नहीं रहता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button