ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर महाकाल पहुंचेंगे 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, सुरक्षा की तैयारियों में लगा उज्जैन प्रशासन ।

उज्जैन महाशिवरात्रि आने में अब कुछ ही दिन बचे हुए है. इसे सनातनी हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव के तौर पर जाना जाता है. महाकाल मंदिर को भगवान शिव के 12 ज्योंतिर्लिंगों में से एक है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल कॉरिडोर (Mahakal Corridor) का उद्घाटन किया था, तब से मंदिर और अधिक भव्य हो गया है. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार महाकाल मंदिर में भक्तों और पर्यटकों कै हुजूम आने वाला है. इसे मैनेज करना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है. जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में महाशिवरात्रि को देखते हुए सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर काम किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक गर्भगृह की रजत मंडित दीवार की सफाई जारी है. इसके बाद अगले एक से दो दिनों में कोटितीर्थ कुंड को संवारा जाएगा. इसके अलावा कार्तिकेय मंडपम में नया द्वार बनाने का काम भी जोरशोर से जारी है. मंदिर की व्यस्थाओं को औऱ तैयारियों को लेकर सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया, “दिल्ली के सुशील शर्मा की टीम गर्भगृह की रजत मंडित दीवार की सफाई कर रही है. मंदिर में शनिवार, रविवार व सोमवार को गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है, इसलिए इन तीन दिन भीतर की सफाई का काम पूरा किया जाएगा.” महाकाल मंदिर के आसपास की सड़कों का इस समय निर्माणकार्य भी जारी है. इसके अलावा आसपास की दुकानों के चलते व्यवस्थाओं को संभालना प्रशासन के लिए एक चुनौती है. महाशिवरात्रि को लेकर माना जा रहा है कि इस बार करीब 7 लाख से ज्यादा भक्त महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ सकते हैं और इन भक्तों की सुरक्षा से लेकर भीड़ मैनेजमेंट करना उज्जैन प्रशासन के लिए एक चुनौती है. जानकारी के मुताबिक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह के पट महाशिवरात्रि के दिन सुबह 4 बजे ही खुल जाएंगे और भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था शुरू हो जाएगी. इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बैठक की है और सभी तरह की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button