ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

जबलपुर। सहकारिता ऑफिस में रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार।

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में सिविक सेंटर स्थित सहकारिता विभाग के ऑफिस में लोकायुक्त की टीम ने रीडर रिश्वत लेते पकड़ा। रीडर राकेश कोरी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुआ पकड़ा गया है। रिश्वतखोर रीडर ने सुरेश कुमार सोनी से सहायक समिति प्रबंधक का आदेश जारी करने को लेकर बीस हजार रुपये की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सुरेश कुमार सोनी ने कुछ दिन पहले कार्यालय आकर बताया था कि सहायक समिति प्रबंधक के पद पर उससे कनिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। इसको लेकर वह न्यायालय की शरण में गया था। जहां से सिविक सेंटर स्थित कार्यालय को निर्देश दिए गए थे। कि सहायक समिति प्रबंधक पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएं। इस संबंध में जब वह कार्यालय में पदस्थ रीडर राकेश कोरी से मिला तो उससे आदेश जारी करने के लिए बीस हजार रुपये की मांग की। इसी आधार पर शिकायतकर्ता आज सोमवार को रिश्वत के पैसे लेकर कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही रीडर को रिश्वत की रकम दिए गए। उसी वक्त लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त ने पैसे भी जब्त कर लिए। रीडर को मौके पर ही जमानत दे दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button