ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कर्ज में डूबी शिवराज सरकार, फिर उठाएगी तीन हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल    मध्य प्रदेश सरकार फिर बाजार से तीन हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाने जा रही है। यह कर्ज सात फरवरी 2023 को रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के मार्गेज पर उठाया जाएगा। कर्ज का पूर्ण भुगतान 10 साल बाद किया जाएगा। इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा।

25 जनवरी को लिया था कर्ज

इसके पहले राज्य सरकार ने 25 जनवरी 2023 को बाजार से दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य सरकार 14 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है। वहीं सात फरवरी के कर्ज को मिलाकर यह राशि 17 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी।

राज्य का बजट तीन लाख करोड़

बता दें कि प्रदेश का वर्ष 2023 का नया बजट बनाया जा रहा है। इस बार तीन लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इससे अधिक का कर्ज सरकार बाजार से ले चुकी है। वर्तमान में राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।

Related Articles

Back to top button