ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

दुष्‍यंत संग्रहालय के निदेशक राजुरकर राज का निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

 भोपाल ।    दुष्यंत कुमार स्‍मारक पांडुलिपि संग्रहालय के संस्थापक निदेशक राजुरकर राज का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्‍वस्‍थ चल रहे थे। उन्‍होंने करीब 25 साल पहले अपने घर के दो कमरों में यह संग्रहालय शुरू किया था। वह विविध भारती, भोपाल से वरिष्‍ठ उद्घोषक के पद से सेवानिवृत्‍त हुए थे। उनकी बेटी विशाखा ने बताया कि वह कई सालों से बीमार थे। उन्हें पैंक्रियाज में ट्यूमर था, जिसका पांच बार आपरेशन करवा चुके थे और अब आयुर्वेद से इलाज करवा रहे थे। लेकिन पिछले दो माह से उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी और लगातार खराब होते स्वास्थ्य के कारण वे बैतूल के पास अपने पैतृक गांव में ही रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान मंगलवार रात को उनका देहांत हो गया। राजुरकर के निधन से साहित्‍य जगत में शोक की लहर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय के संस्थापक श्री राजुरकर राज जी के निधन का दु खद समाचार प्राप्त हुआ है। स्निग्धयुक्त मुस्कुराहट ए वह जीवन भर साहित्य के संवर्द्धन, संरक्षण व सम्प्रेषण के लिए समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।’

Related Articles

Back to top button