ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

महिला के टूटे मकान की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री ने लगाया गले कहा अम्मा तु्म्हारा पक्का मकान बनेगा

सिवनी। मुख्यमंत्री के रोड शो के पहले सिवनी शहर के छिंदवाड़ा चौक में स्थित एक आदिवासी महिला सोमवती कुडापे के कच्चे घर के सामने नगरपालिका ने ग्रीनमेट लगाकर ढंक दिया था। जिसकी जमकर आलोचना हो रही थी। लेकिन बुधावार दोपहर बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का रोड शो हुआ और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को लगी वे तुरंत उस दुखियारी वृद्धा के पास पहुंच गए और उसकी पीड़ा सुन उसे गले लगा लिया और कहा अम्मा तुम्हारा पक्का मकान बनेगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी में रोड शो निकाला। इसके बाद 287.48 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कर जनसभा को भी संबोधित किया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

सिवनी में विकास पर्व के अवसर पर रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रुक कर महिला से मुलाकात की। महिला को गले से लगाकर मुख्यमंत्री ने उसकी पीड़ा सुनी और नया घर दिलाए जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को बुलाकर वृद्धा का पक्का मकान बनवाए जाने के निर्देश दिए।

यह हुई थी घटना

दरअसल वर्षा के दौरान शहर के छिंदवाड़ा चौक में स्थित एक आदिवासी महिला सोमवती कुडा़पे का कच्चा मकान टूट गया था और वह तिरपाल लगाकर रह रही थी। बुधवार को मुख्यमंत्री का इसी मार्ग से रोड शो होना था। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिवनी आने से पहले आदिवासी महिला के कच्चे मकान को नगर पालिका ने ग्रीन मेट से ढंक दिया था। बताया जा रहा है कि महिला के टूटे मकान को ग्रीन मेट से इसलिए ढंक दिया गया था ताकि मुख्यमंत्री के रोड के दौरान मुख्यमंत्री की नजर महिला के टूटे-फूटे मकान पर ना पड़े। जिसकी आलोचना भी हुई। इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय विधायक दिनेश राय को लगी, उन्होंने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को कपड़ा हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ग्रीन मेट हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं शाम को जब मुख्यमंत्री इस मार्ग से गुजरे तो महिला के टूटे मकान को देख उनसे रहा नहीं गया और वे खुद उस वृद्धा के पास पहुंच गए और उसे गले लगाकर उसकी पीड़ा सुनी। मुख्यमंत्री द्वारा पक्का मकान बनवाए जाने के आश्वासन के वृद्धा के आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।

Related Articles

Back to top button