ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

अकांशा दुबे ने मौत से कुछ ही घंटों पहले पब में दी थी ब्रेकअप पार्टी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अभी तक यंग स्टार आकांक्षा दुबे की मौत के गम से उबर नहीं पाया है। इंडस्ट्री के इस चमकते सितारे के निधन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। आकांक्षा दुबे की मौत का रहस्य लगातार उलझता जा रहा है, जबकि पुलिस ने साफ कर दिया है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की थी। हालांकि, आकांक्षा की आत्महत्या वाली बात उनके परिवार को हजम नहीं हो रही है। वहीं, अब आकांक्षा से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मौत से पहले एक्ट्रेस ने ब्रेकअप पार्टी दी थी।

मौत से पहले एक्ट्रेस ने दी थी ब्रेकअप पार्टी

आकांक्षा दुबे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा ने मौत से पहले एक पार्टी दी थी। ये उनकी ब्रेकअप पार्टी थी। बता दें कि पिछले दिनों सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जो 25 मार्च, 2023 यानी आकांक्षा की मौत के कुछ ही घंटों पहले का है। आकांक्षा के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पुलिस ने जानकारी दी है कि निधन से पहले एक्ट्रेस किसी पब में तीन दोस्तों के साथ गई थीं। आकांक्षा ने दोस्तों के साथ ब्रेकअप पार्टी मनाई थी।

पार्टी में खर्च किए थे इतने पैसे

आकांक्षा ने अपनी ब्रेकअप पार्टी में 11 हजार रुपए खर्च किए थे। पब में एक्ट्रेस का 11 हजार का बिल बना था। वहीं, पब से बाहर आते वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें आकांक्षा को साफ तौर पर बाहर आते देखा गया है, लेकिन लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हजम नहीं हो रही है, क्योंकि रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पेट में भोजन नहीं मिला।

 

Related Articles

Back to top button