ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
दिल्ली NCR

नोएडा में दर्दनाक हादसा: एक्सीडेंट के बाद मर्सिडीज में लगी आग, चालक की हुई मौत

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक भीषण सड़क हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जहां बीती देर रात को नोएडा सेक्टर-93 में एक मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने की वज़ह से मर्सिडीज गाड़ी का चालक गाड़ी के अंदर जिन्दा जल गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत एल्डिको चौराहा सेक्टर 93 पर हुआ। जहां एक मर्सिडीज गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें अचानक गाड़ी के अंदर ही आग लग लगी। जिसके चलते चालक की गाड़ी के साथ जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच में पुलिस जुटी हुई है, फिलहाल शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण एक्सीडेंट हुआ है।

बता दें कि मर्सिडीज चालक अनुज सहरावत, जो दिल्ली के रोहिणी के रहने वाल थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अनुज नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। देर रात तेज रफ्तार से सेक्टर-93 के एल्डिको चौराहे पर डिवाइडर के बाद एक पेड़ से टकरा गए जिसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई। मामले की जांच कर रही पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी चेक कर रही है।

Related Articles

Back to top button