ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

जबलपुर। आपसी झगड़े में शराब की जलती भट्टी में वृद्ध को फेंका, मौत ।

जबलपुर स्थित ग्राम खिरहैनी में आपसी विवाद पर भूकम्प बर्मन ने वृद्ध कन्नूलाल बर्मन को शराब बनाने के लिए जलाई गई भट्टी में फेंक दिया. जिससे कन्नूलाल की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में भूकम्प बर्मन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खिरहैनी निवासी कन्नूलाल बर्मन उम्र 59 वर्ष घर जाने के लिए निकला. जब वह कोहानाला के पास से गुजर रहा था, देखा कि भूकम्प बर्मन भट्टी लगाकर अवैध रुप से शराब बना रहा था. भूकम्प ने देखा तो कन्नूलाल के साथ गाली गलौज शुरु कर दी. दोनों के बीच हाथापाई होने लगी, तभी भूकम्प ने कन्नूलाल को धक्का दे दिया, जिससे वह जलती हुई भट्टी में गिर गया. शरीरी पर आग लगने से कन्नूलाल की मौत हो गई, पुलिस ने मामले में जांच की तो पाया कि भूकम्प से विवाद हुआ था. पुलिस ने भूकम्प को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. पुलिस ने भूकम्प बर्मन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button