ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

फोरम ऑफ रेगुलेटर्स के कार्यक्रम में पहुंचे CM मनोहर लाल

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को फोरम ऑफ रेगुलेटर्स के कार्यक्रम में शामिल हुए। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ने बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। आज हरियाणा बिजली के मामले में देशभर में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

राज्य सरकार ने गांवों को 24 घंटे बिजली देने के लिए म्हारा गांव-जगमग गांव योजना चलाई। आज हरियाणा में लगभग 80 प्रतिशत से अधिक गांवों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के लोगों से बिजली बिल भरने की अपील की थी, जिसमें लोगों ने हमारा सहयोग किया।

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के चारों बिजली निगम आज लाभांश की स्थिति में हैं। पिछले 2 साल में एनर्जी एफिशिएंसी रैंक में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल है। हमने 30 हज़ार सोलर कनेक्शन दिए, 50 हज़ार और सोलर कनेक्शन देने का काम चल रहा है। हमारी सरकार ने पिछले 8 सालों में बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की, बल्कि बिजली की दरों को घटाकर लोगों को राहत पहुंचाई। सरकार ने बिजली के आधारभूत ढांचे में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रूफटॉप सोलर पॉलिसी को लागू किया।

Related Articles

Back to top button