ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बंद पड़ी खदान में गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, कबाड़ चोरी करने घुसे थे

शहडोल ।  जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की बंद कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतक बंद पड़ी खदान में कबाड़ निकालने के लिए घुसे थे। एसईसीएल की बंद पड़ी धनपुरी यूजी माईनस में कबाड़ निकालने दौरान इन लोगों की मौत हुई। गैस रिसाव मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। एडीजीपी डीसी सागर ने एसपी को निर्देश दिए हैं। मामले की पांच सदस्‍यीय समिति जांच करेगी। शहडोल गैस रिसाव मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है। मृतक बंद पड़ी खदान में कबाड़ निकालने के लिए घुसे थे। एसईसीएल की बंद पड़ी धनपुरी यूजी माईनस में कबाड़ निकालने दौरान इन लोगों की मौत  मृतकों में राज महतो, हजारी कोल, राहुल कोल, कपिल विश्वकर्मा शामिल है। यह घटना गुरुवार की देर रात की है। सुबह खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। धनपुरी पुलिस का अमला मौके पर मौजूद है। जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। धनपुरी थाना प्रभारी रतनांबर शुक्ला ने बताया कि घटना रात में हुई है। बंद कोयला खदान में 4 लोगों की मौत की बात सामने आई है। जांच की जा रही है कि घटना किस कारण से हुई है। उन्‍होंने कहा कि पूरी जांचके बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या है। मालूम हो कि एसईसीएल सुहागपुर क्षेत्र में बंद पड़ी कोयला खदानों से लगातार कोयला चोरी हो रहा है। इसके पहले भी इन बंद पड़ी कोयला खदानों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन कालरी प्रबंधन की अनदेखी के कारण इस पर रोक नहीं लग पा रही है। कालरी प्रबंधन द्वारा बंद कोयला खदानों को पूरी तरह से मिट्टी डालकर बंद भी नहीं किया जाता है जिसके कारण यहां लोग कोयला कबाड़ चोरी करने के लिए अक्सर घुसते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button