ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से हुई मुलाकात 

नई दिल्ली । जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज 25-26 फरवरी तक भारत की यात्रा के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे।  जर्मन चांसलर स्कोल्ज के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है। 2011 में दोनों देशों के बीच अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) तंत्र की शुरुआत के बाद से किसी भी जर्मन चांसलर द्वारा पहली स्टैंडअलोन यात्रा है। जर्मन चांसलर स्कोल्ज ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वहीं इसके पहले शोल्‍ज का राष्‍ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मौजूद थे।
मोदी-शोल्ज वार्ता के व्यापक एजेंडे से जुड़े लोगों ने कहा कि विचार-विमर्श के दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष के परिणामों को प्रमुखता से उठाए जाने की उम्मीद है। स्कोल्ज ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ यूक्रेन पर रूस के युद्ध पर उस समय में चर्चा करने की योजना बनाई है जब यूरोप और उसके सहयोगी क्रेमलिन पर आर्थिक दबाव बनाए रखने और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अलग-थलग करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी साझा मूल्यों, विश्वास और आपसी समझ पर आधारित है। मजबूत निवेश और व्यापार संबंध, हरित और सतत विकास के क्षेत्रों में सहयोग और लोगों से लोगों के बढ़ते संबंधों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया है।

Related Articles

Back to top button