ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

460 मरीजों की ने आखों की कराई जांच,165 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

भोपाल:  राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लायंस क्लब के देखरेख में स्व. गीताबाई सौलंकी की पुण्य स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सबसे पहले मुख्य अतिथि ब्यावरा पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार,राजगढ़ पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई ने स्व.गीता बाई की तस्वीर पर हार पुष्प चढ़ा कर नेत्र शिविर की शुरुवात की जिसमे नेत्र का परीक्षण करवाने के लिए भारी संख्या में मरीज पहुंचे, आनंदपुर के सतगुरु सेवा ट्रस्ट द्वारा आए डॉक्टरों की टीम द्वारा 460 मरीजो की आंखों की जांच की गई।जांच के बाद 295 मरीजों को निशुल्क जांच कर दवा वितरित की गई। वहीं जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद था। ऐसे 165 मरीजों को ऑपरेशन के लिए आंनदपुर सतगुरु सेवा ट्रस्ट के अस्पताल भेजा गया।वहीं लायंस क्लब द्वारा मरीजो को लाने-लेजाने व खान पान की व्यवस्था निशुल्क की गई। इस शिविर में लायन्स क्लब के प्रदीप गुप्ता,महेश गुप्ता नीम वाला, रतन सिंह कोडक्या, शुभम वर्मा, प्रखर भंडारी, शुभम गुप्ता, गोविंद नारायण शर्मा ,राजेन्द्र गुप्ता,शोभित गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सहित लायन्स क्लब के अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button